दिल्ली के बारे में रोचक तथ्य
इसे दिल्ली दिलवालों की भी कहते है जो शायद आपने भी कहीं न कहीं सुना ही होगा, अगर आप दिल्ली के रहने वाले है तो बहुत खुद किस्मत वाले है। लेकिन यहाँ प्रदूषण बहुत ज्यादा रहता है जो भारत के बाकी शहरों से सबसे ज्यादा है।
इस पोस्ट में हम आपके लिए दिल्ली के बारे में कुछ आश्चर्यजनक और रोचक तथ्य लेकर आयें है जो शायद आपको पहले पता नहीं था। तो चलिये अब पढ़ते है ये रोचक तथ्य…
ये है दिल्ली से जुड़े 20 रोचक तथ्य
1) जानकारी के लिए आपको बता दें कि वर्ष 1911 की शुरुआत में, अंग्रेजों ने अपनी राजधानी को तत्कालीन कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित करने की घोषणा की और इसे 1912 में दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया था।
2) इस शहर की आबादी 11 मिलियन और महानगरीय आबादी 16.3 मिलियन है।
3) आबादी के अनुसार दिल्ली भारत का दूसरा सबसे बड़ा शहर है।
4) एक सर्वेक्षण के अनुसार दिल्ली में हर साल 10,500 लोग प्रदूषण के कारण मरते हैं।
5) भारत के उत्तरी भाग में दिल्ली सबसे बड़ा व्यावसायिक केंद्र है। दिल्ली में देश के सबसे बड़े और सबसे तेजी से बढ़ते खुदरा उद्योग हैं। इसके अलावा कई वस्तुओं के विनिर्माण में काफी वृद्धि हुई है। दिल्ली और उसके आसपास विभिन्न विनिर्माण क्षेत्रों में लगभग 1,440,000 लोग काम करते हैं।
6) दिल्ली का इंदिरा गांधी राष्ट्रीय हवाई अड्डा शहर के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नागरिक हवाई यातायात के लिए शहर का मुख्य प्रवेश द्वार है। यह दक्षिण एशिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है।